CM राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित समापन समारोह में हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 02:59 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में ‘आजादी के बाद महिलाओं की दशा एवं दिशा’ विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए शीघ्र ही विशेष योजना पर कार्य करेगी। महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए कौशल विकास, उत्पादन शक्ति में महिलाओं के योगदान पर विशेष बल दिया जा रहा है। राज्य सरकार न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित करेगी। महिलाओं को 15 न्याय पंचायत सेंटरों में सिलाई करने के लिए कपड़ा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में 2 महिला बैंक खोले गए है।

मुख्यमंत्री ने तीन तलाक के मुद्दे पर महिलाओं को कहा कि सभी महिला समाज को इक्ट्ठे होना चाहिए। तीन तलाक का कानून संपूर्ण समाज की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा और इससे देश को मजबूती मिलेगी। राज्य के 13 जिलों में से 3 जिलों में महिला जिलाधिकारी और 4 जिलों में महिला पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static