व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने से रुकेगा पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन: सुबोध उनियाल

punjabkesari.in Sunday, Mar 11, 2018 - 05:40 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को आईएसबीटी स्थित द इंस्टीच्यूट अॉफ इंजीनियर्स के उत्तराखंड स्टेट सैंंटर के तत्वावधान में होर्टीकल्चर एंड इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ सोयल एंड कंजरवेटर देहरादून में आयोजित 2 दिवसीय सेमीनार का उद्घाटन किया। 

कृषि मंत्री ने कहा कि देश की आबादी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से फल और सब्जियों का उत्पादन जरूरी है। उन्होंने इसके लिए कृषि से जुड़े वैज्ञानिकों एवं छात्र-छात्राओं को विशेष कार्य करने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए कृषि और उद्यान के क्षेत्र में तेजी से काम करने की आवश्यकता है। इस दिशा में सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने किसानों से बंजर भूमि में वैज्ञानिक तकनीक से फूलों की खेती करने पर जोर दिया। 

सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में फल, सब्जी और फूल उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं लेकिन इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी और कहा कि इसके लिए सरकार की ओर हर संभव मदद दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static