तस्वीरों में देखिए, कैसे इस बच्चे ने किया DM को Impress और बदल गई जिंदगी
punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2016 - 04:49 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में करीब 6 साल का गरीब लड़का अचानक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। बता दें कि रविवार को लखनऊ में गंज कार्निवाल में शेफाली जब मंच पर ‘ये फितूर मेरा’ गीत गा रही थी तो सोनू नाम का यह लड़का अचानक मंच के सामने आ धमका और डांस करने लगा। उसकी भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं ने सबका ध्यान अपनी ओर किया और कुछ ही देर में उसके चारों ओर लोगों की भीड़ लग गई। उसे देखने डी.एम., एस.एस.पी. सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
सभी उसकी प्रतिभा देखकर हैरान थे। बिना किसी प्रशिक्षण के ऐसा डांस करके सोनू ने सबको हैरान कर दिया। उसने बताया कि उसका असली नाम आदित्य कश्यप है। सोनू बाबूगंज नई बस्ती में रहता है। उसके पिता रमेश बढ़ई हैं। उसे नृत्य का शौक है और वह नृत्य करने वाले लोगों को देखकर सीखता है। सोनू की प्रतिभा से अचंभित जिलाधिकारी राजशेखर ने कहा कि गंज कार्निवाल समिति स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती है। गंज कार्निवाल समिति ने उसे 50 हजार रुपए की सहायता दी। उसे अगले महीने से नृत्य का ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

