बारात जाने की खुशियां मातम में बदलीं: आवारा पशु को बचाने के चक्कर में उजड़े 3 परिवार

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 09:44 AM (IST)

Hapur News: हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते रविवार रात हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के मुस्तफाबाद से कार सवार कुछ युवक बिजनौर में बारात में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में गढ़ थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर एक पशु सामने आ गया और उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा।

ये भी पढ़ें:- नाबालिग का वीडियो बनाकर बार-बार रे/प, फिर ऐंठे गहने...महाकाल परिसर से सीधा सलाखों के पीछे पहुंचा दरिंदा

उन्होंने बताया कि अनियंत्रित कार पहले पशु से टकराई और फिर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची, इसी दौरान संभल की ओर से आ रही कार से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दिल्ली निवासी सरफराज (45), अफजाल (37) तथा अबरार (48) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static