भीषण रोड एक्सीडेंट: स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे रहे लोग... 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 3 की मौ/त

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 01:46 PM (IST)

Kanpur News: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के खड़े ट्रक से टकराने से 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि परिवार हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रहा था। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ।

ये भी पढ़ें:- बेटे के विवाद में पिता को थाने ले गई पुलिस, बेरहमी से पिटाई के बाद मौ/त... दारोगा-सिपाही सहित 6 पर मर्डर का केस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो चालक दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और वाहन खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। राहगीरों की सूचना पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:- होटल में आधी रात को पुलिस की एंट्री, कमरों का मंजर देख उड़े होश... 5 युवतियों संग रंगेहाथ पकड़े गए ग्राहक

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घायलों को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया। मृतकों में 10 वर्षीय लड़का, 14 वर्षीय लड़की और 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें:- गश्त कर रही पुलिस ने गाड़ी हटाने को दी आवाज... फिर अंदर का मंजर देख उड़े होश, ड्राइविंग सीट पर खून से सना मिला श/व

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सर्विस लेन पर खड़ा था और दुर्घटना के समय उसका चालक वाहन में मौजूद था। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस के प्रतिक्रिया वाहन ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने, घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static