शादी से एक दिन पहले युवती ने उठाया खौफनाक, प्रेमी संग दी जान, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 03:54 PM (IST)

शाहजहांपुर: जिले में बुधवार को एक युवक और युवती के शव एक पेड़ पर फांसी से लटकते पाये गये। युवती की बृहस्पतिवार को शादी होनी थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिक्षा भवरे ने बताया कि परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव के बाहर खेत में गांव की ही रहने वाली एक युवती व एक युवक के शव पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से लटकते पाये गये। 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मामला शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव का है। यहां गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से 2 शव लटके हुए बरामद किए गए। ये दोनों शव एक युवक और युवती के हैं। इनकी पहचान 19 साल की नन्ही यादव और सोमेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की गुरुवार को शादी थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही युवती ने जान दे दी। इस घटना ने जहां शादी की तैयारी चल रही थी वहां अब मामत पसरा हुआ है। हालांकि अभी युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो कौन है। गांव में सभी लोग इसी मुद्दे को लेकर चर्चा कर रहे हैं और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। 

घटन पर क्या बोली पुलिस
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। भवरे ने बताया कि मृतकों की पहचान नन्ही यादव (19) तथा सोमेंद्र यादव (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवती की बृहस्पतिवार को शादी होनी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है मगर पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static