22वीं मंजिल से छलांग… नोएडा में टेक कंपनी के डायरेक्टर ने दे दी जान, खामोशी में छिपी रह गई वजह, 3 अन्य ने उठाया खौफनाक कदम
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 02:12 PM (IST)
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में एक कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में सेक्टर 107 की एक सोसाइटी में एक कंपनी के निदेशक ने कथित रूप से 22 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि 22वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रह रहे सजल मेहरोत्रा (37) ने रविवार को नीचे छलांग लगा दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और परिचितों से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। फेस -3 थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामूरा गांव में सुलभ गंगवार (23) ने बीती रात को फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
सेक्टर 63 के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि मुनी देवी (38) ने अपने घर पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इस थानाक्षेत्र में रोशनी (28) ने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

