बड़ी बेटी बाहर ढूंढती रही और अंदर मां ने तीनों बहनों को दे दिया जहर... UP से आई वो खौफनाक खबर जिसने सबको रुला दिया

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 02:17 PM (IST)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से आहत एक महिला ने अपनी 3 बेटियों को जहर देने के बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में महिला और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, शक होने पर डॉक्टर के पास ले गई पत्नी, स्पर्म सैंपल की बात सुन जो किया... उड़ जाएंगे होश

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि परसौना गांव निवासी धर्मेन्द्र धरिकार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कुसुम (38) तथा 4 बेटियां सुनैना, मधु, राधिका और सत्या हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुसुम को संदेह था कि उसके पति ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली है, जिसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कुसुम कुछ समय से अपने मायके, संतनगर थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ गांव में रह रही थी।

ये भी पढ़ें:- UP STF का बड़ा एक्शन: कस्टडी से फरार 1 लाख का मोस्ट वांटेड मुठभेड़ में ढेर, 19 साल के खूनी साम्राज्य का ऐसे हुआ अंत

उन्होंने बताया कि सोमवार को पति-पत्नी के बीच समझौता होने के बाद कुसुम ससुराल लौट आई थी। देर रात जब उसका पति घर पर नहीं था और बड़ी बेटी सुनैना उसे तलाशने बाहर गई हुई थी, तभी कुसुम ने अपनी बेटियों राधिका (12), मधु (10) और सत्या (8) को खाने में जहर दे दिया तथा स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

ये भी पढ़ें:- UP Road Accident: बेकाबू ट्रेलर ने उजाड़े 2 हंसते-खेलते परिवार, हाईवे पर हुआ ऐसा हादसा कि हिल गया पूरा इलाका

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण सभी को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने कुसुम और मधु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सत्या और राधिका को मिर्जापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सत्या की भी मौत हो गई। राधिका का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static