दर्दनाक हादसा: स्कूल से पैदल घर लौट रहे 6वीं के छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, सिर पर चढ़ा पहिया... परिवार में कोहराम

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 02:31 PM (IST)

Deoria News: देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 6वीं कक्षा के छात्र को तेज गति से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पिड़रा निवासी अंश विश्वकर्मा (12) पुत्र व्यास विश्वकर्मा रामगुलाम टोला स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया था।

ये भी पढ़ें:- Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 हजारी गो-तस्कर यामीन गिरफ्तार... पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 11 मुकदमे

पुलिस ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के बाद पैदल घर लौटते समय रामगुलाम टोला में अंसारी बांस-बल्ली दुकान के पास मिट्टी से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। ट्रैक्टर का पहिया गर्दन और सिर पर चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने छात्र को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:- दरिंदगी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, सरेआम आरोपी को छुड़ा ले गए परिजन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static