वाराणसी कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर जा बैठी महिला, खुद को न्यायाधीश बताकर देने लगी आदेश

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 01:55 PM (IST)

Varanasi News: वाराणसी अदालत परिसर में एक महिला जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष में घुस कर न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को न्यायाधीश बताते हुए निर्देश जारी करने लगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव आशीष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब यह घटना हुई तब जिला न्यायाधीश छुट्टी पर थे।

ये भी पढ़ें:- चंदौली के स्कूल में खूनी खेल: समर क्लास के दौरान छात्र ने सहपाठी के सीने में घोंपा चाकू, मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, सिंह ने कहा कि महिला अदालत कक्ष के अंदर गई, जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को जिला न्यायाधीश बताते हुए वहां मौजूद लोगों को निर्देश देने लगी। उन्होंने कहा कि महिला का उसी अदालत में उसका एक मामला लंबित है। वह अपने मामले के सिलसिले में अक्सर अदालत परिसर में आती रहती थी।

ये भी पढ़ें:- बांदा में ऑनर किलिंग: पुलिस थाने के अंदर ही पिता ने बेटी को चाकू से गोदा, लव मैरिज करने से था नाराज

बताया जा रहा है कि महिला को अदालत में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और कैंट थाने ले गई। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार से पता चलता है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static