ज्योति सिंह पहुंचीं कोर्ट, पवन सिंह ने दिया बाढ़ का बहाना- कोर्ट ने अर्जी खारिज कर ठोक दिया जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 06:49 AM (IST)

Ballia News: बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बीते बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया। यह मामला पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने दायर किया है।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधान परिषद सदस्य और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि बुधवार को परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश कमला पति प्रजापति की अदालत में ज्योति सिंह द्वारा अंतरिम गुजारा भत्ता के लिए दाखिल वाद पर सुनवाई निर्धारित थी। उन्होंने बताया साथ ही पवन सिंह का अदालत के समक्ष बयान भी दर्ज होना था। सिंह ने बताया कि पटना में आई बाढ़ के कारण पवन सिंह के अदालत में उपस्थित नहीं होने को लेकर उनकी तरफ से बुधवार को सुनवाई टालने का अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया।

ये भी पढ़ें:- एक ही झटके में उजड़े परिवार, रोडवेज बस ने 2 बाइकों को रौंदा... मासूम समेत 5 की दर्दनाक मौ/त

उन्होंने बताया कि इसके बाद अदालत ने पवन सिंह पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए अगली सुनवाई की तिथि 5 अक्टूबर को निर्धारित की। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बुधवार को बलिया स्थित परिवार अदालत में सुनवाई के दौरान अपने अधिवक्ता सहित उपस्थित रहीं। अभिनेता पवन सिंह ने बलिया निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से गत 6 मार्च 2018 को विवाह किया था। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार अदालत में गुजारा भत्ता की अर्जी दाखिल की थी। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अदालत द्वारा जारी नोटिस पर गत 5 नवम्बर 2022 को अदालत में उपस्थित हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static