गाजीपुर के पीड़ित परिवार को अखिलेश यादव ने दी 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद, कहा- पीड़ित के साथ है पीडीए
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 01:22 PM (IST)
लखनऊ: गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत मामले में राजनीतिक उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का ऐलान किया है। अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल ने 5 लाख रूपए चेक सौंपा है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर, एक समुदाय के रूप में 5 लाख रुपये एकत्र कर, इस कठिन घड़ी में अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जो मदद की है, वो दरअसल पीडीए की एकता का प्रतीक है।
गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर, एक समुदाय के रूप में 5 लाख रुपये एकत्र कर, इस कठिन घड़ी में अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जो मदद की है, वो दरअसल पीडीए की एकता का प्रतीक है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2026
इससे पीड़ित पीडीए परिवार के रूप में इनका मनोबल बढ़ेगा और ये विश्वास भी कि… pic.twitter.com/NDMTDNm5a2
इससे पीड़ित पीडीए परिवार के रूप में इनका मनोबल बढ़ेगा और ये विश्वास भी कि वर्चस्ववादियों के अत्याचार के ख़िलाफ़ समस्त पीडीए समाज एकसाथ संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। हम पीडीए के मान-सम्मान, समान अवसर -स्थान और चतुर्दिक उत्थान के लिए संघर्ष करते रहेंगे, इसमें साल लगे या सदी! पीड़ा ही वो धागा है, जिससे पूरा पीडीए समाज जुड़ा है।
जानिए क्या था पूरा मामला
दअरसल, गाजीपुर जिले करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने15 अप्रैल को जमानिया-धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती की चप्पल, एक मोबाइल फोन और एक 'गमछा' बरामद किया गया। बाद में उसका शव नदी में मिला। उसके परिवार वालों द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार किया गया।
पिता की तहरीर पर मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पिता की ओर से 19 अप्रैल को दी गई लिखित तहरीर के आधार पर करंडा थाने में हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में गांव के ही रहने वाले मुख्य आरोपी हरिओम पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे प्रतिनिधिमंडल पर हमला
गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में गत 15 अप्रैल को गंगा नदी से किशोरी का शव मिला था। उसके परिवार ने यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। यह विवाद 22 अप्रैल को तब और बढ़ गया जब पीड़ित परिवार से मिलने गए समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल पर गांव में पथराव किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।

