काशी में मांस-मछली बैन, वाराणसी में नई व्यवस्था लागू, नगर निगम के नए प्लान पर मुहर; जानें कहां शिफ्ट होंगी दुकानें

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 03:57 PM (IST)

Varanasi News : वाराणसी नगर निगम ने शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने की दिशा में कदम उठाते हुए अब मांस और मछली की सभी दुकानें शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल भवन में आयोजित सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। 

श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में शहर के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें मांस के बाजारों को शहर के बाहरी छो  र पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सदन को बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में पांच स्थानों का चयन किया जा चुका है और यह सभी स्थान शहर की बाहरी सीमाओं के करीब स्थित है जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो। 

उन्होंने बताया कि योजना के तहत आगामी दिनों में शहर के भीतर संचालित मांस की दुकानों को रामनगर, शुजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : पत्नी और बेटे की कब्रों के बीच मिला कैंसर पीड़ित का शव, दोनों की मजार पर था एक-एक हाथ... 11 दिन में तीसरी मौत 

Mahoba News: महोबा जिले में एक हृदयविदारक घटना में कब्रिस्तान गए एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति का शव अपनी पत्नी और छोटे बेटे के कब्रों के बीच पाया गया। अपने परिवार के इन दोनों सदस्यों की मौत के महज 11 दिन बाद मृत पाए गए इस शख्स का एक हाथ अपनी बीवी और दूसरा हाथ बेटे की कब्र पर था। चरखारी कस्बे के एक कब्रिस्तान में 40 वर्षीय सुबहान अहमद का शव शुक्रवार सुबह मिला।परिवार के सदस्यों के अनुसार उनका एक हाथ पत्नी की कब्र पर और दूसरा छह साल के बेटे की कब्र पर था और जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आंखें भर आयीं ... पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static