''ट्रॉली बैग में छिपा था करोड़ों का काला कारोबार''... वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान 6 विदेशी स्मगलर दबोचे, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 01:36 PM (IST)

Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को चेकिंग के दौरान 6 थाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। मामला रविवार शाम को सुर्खियों में आया। बैंकॉक से आई फ्लाइट आईएक्स-215 के यात्रियों की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के कारण 6 थाई नागरिकों के सामान की गहन चेकिंग की गई। तीन महिलाओं और 3 पुरुषों समेत इन थाई नागरिकों ने ट्रॉली बैग के अंदर प्लास्टिक पैकेटों में 19 किलो 700 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा था।

ये भी पढ़ें:- कानपुर में बड़ा हादसा: बीएड परीक्षा केंद्र के बाहर धंसी जर्जर स्लैब, सीवेज नाले में गिरे 20 से अधिक अभ्यर्थी, मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार थाई नागरिकों ने स्वीकार किया कि वे इससे पहले कोलकाता से गया के रास्ते भी मादक पदार्थों की तस्करी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य थाई महिला ने होटल बुकिंग की थी और गांजे की खेप कहां पहुंचानी थी, इसे भी तय किया गया था। फिलहाल सभी 6 थाई नागरिकों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। इनके पूरे नेटवर्क की भी छानबीन की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static