काफिले की पुलिस गाड़ी से भिड़ा ट्रक, बाल-बाल बचे BJP विधायक... बोले- ''यह हादसा नहीं, मुझे मारने की नाकाम कोशिश''

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 02:47 PM (IST)

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की चरखारी सीट से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाल - बाल बच गए। हालांकि तेज रफ्तार ट्रक से उनके काफिले की पुलिस स्कॉट कार टकराने से 2 पुलिस कर्मियों समेत 3 लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- अफसरों की मिलीभगत से गायब हुई 100 करोड़ से ज्यादा की कीमती जमीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई... सहायक नगर आयुक्त गिरफ्तार

पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि हादसा मध्य रात्रि के करीब खरेला कस्बे के पास उस समय हुआ जब विधायक ब्रजभूषण हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में अपने एक नजदीकी के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करके घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए चालक ने कार सड़क से उतार कर खेत में डाल दी। जिससे वह तो हादसे का शिकार होने से बच गए लेकिन पीछे चल रही उनकी सुरक्षा मे लगी पुलिस स्कॉट की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। जिससे उसमे सवार गनर श्याम सिंह, निजी गार्ड किसन पाल और वाहन का चालक जितेंद्र घायल हुए। जिनका चरखारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

ये भी पढ़ें:- महुआ मोइत्रा पर सरेआम फेंके गए अंडे, लगे चोर के नारे... भड़के अखिलेश यादव ने पूछा- 'कल सरकार गई तो क्या होगा?'

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को छिटपुट चोटे होने के कारण तुरंत ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। ग्रामीणों की मदद से सम्बन्धित ट्रक के चालक को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। हादसे को विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने संदिग्ध बताते हुए इसे अपनी हत्या की नाकाम कोशिश करार दिया है और जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उनकी हत्या किए जाने की आशंका वह 2 माह पूर्व व्यक्त कर चुके हैं। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पुलिस महानिदेशक को पत्र भी दिया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static