Bulandshahr: खुशियों के जश्न में पड़ा खलल, गोद भराई में जहरीला खाना खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 08:53 AM (IST)

Bulandshahr Food Poisoning : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के जहांगीराबाद क्षेत्र के सलगवां गांव में आयोजित एक गोद भराई समारोह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब वहां परोसा गया खाना खाकर मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी। दूषित भोजन की वजह से बच्चों और महिलाओं समेत 40 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

इस मौके पर बातचीत करते हुए अनूपशहर की उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बताया कि मंगलवार रात को सलगवां गांव में गोद भराई की रस्म के लिए आयोजित समारोह में दूषित मटर पनीर और मिठाई खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। 

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीमार हुए 40 से ज्यादा लोगों को पहले जहांगीराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर और उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोयल ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि समारोह में परोसे गए खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

गोयल ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की स्थिति सामान्य है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। समारोह स्थल से खाने के नमूने (Samples) सील कर लैब भेज दिए गए हैं। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पनीर या मिठाई में मिलावट थी या गर्मी की वजह से खाना खराब हो गया था। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News

static