CM योगी ने टाटा समूह को बताया सशक्त भारत का आधार, बोले- ''UP में अब निवेश नहीं, विकास की साझेदारी है''

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 01:46 PM (IST)

Lucknow News: हम देखते हैं, घड़ी की सुई से लेकर जहाज निर्माण तक, नमक से लेकर नेटवर्किंग तक,स्टील से लेकर सॉफ्टवेयर तक,एजुकेशन, हेल्थ,पॉवर, डिफेंस,व्हीकल,होटल टाटा ग्रुप भारत को एक सशक्त भारत बनाने की दिशा में अपने जिस अभियान को लेकर आगे बढ़ा है, वह अत्यंत अभिनंदनीय है सराहनीय है। उत्तरप्रदेश के साथ टाटा की यह साझेदारी सिर्फ निवेश तक सीमित मात्र नही,यह विश्वास का है,विकास का है,और नए भारत के नए उत्तरप्रदेश की समृद्धि को नई ऊंचाई प्रदान करने का है।

आज से 9 वर्ष पहले जो स्थितियां थी,पहचान का संकट था,कनेक्टिविटी अच्छी नही थी,चुनौतियां थीं हम सबके सामने,यह तय कर पाना कठिन होता था कि सड़क है या गड्ढा..। न नियत साफ थी,न ही नीति थी,परिणाम था निवेश करने से लोग डरते थे। आज सुरक्षा का माहौल है, इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतरीन मॉडल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में देखने को मिलता है। आज उत्तरप्रदेश में भारत के कुल एक्सप्रेस वे का 55 फीसदी एक्सप्रेस वे उत्तरप्रदेश में है। अभी गंगा एक्सप्रेस वे इसी महीने प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से राष्ट्र को समर्पण का समारोह होने वाला है। 600 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस वे बनने में बाद उत्तरप्रदेश के एक्सप्रेस वे में योगदान 60% तक हो जाएगा।

याद रखना, जब हम लोग अपने कार्य के प्रति ईमानदार होते हैं तो हमें जनता का विश्वास प्राप्त होता है। हम लोगों के विश्वास को अर्जित करते हैं। टाटा समूह ने वह विश्वास अर्जित किया है और मुझे लगता है कि आप में से जितने भी कार्मिक हैं वह जब बाहर जाता है तो ये कहता है साहब मैं टाटा मोटर्स, टाटा समूह में काम करता हूँ, टाटा संस की इस यूनिट में काम करता हूँ तो सामने वाले के चेहरे पर भी खुशी होती है कि एक अच्छे समूह के साथ ये व्यक्ति जुड़ा हुआ है। ये भरोसा है, ये विश्वास है और यही टाटा ट्रस्ट है।

हमें किसी भी बाहरी तत्व के हस्तक्षेप को अपने ग्रुप के अंदर के मामलों में, अपने समूह के अंदर के मामले में, अपने प्लांट के मामले में उसको किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप करने की छूट नहीं देनी चाहिए, किसी भी स्थिति में नहीं देनी चाहिए क्योंकि बिगाड़ने वाले बहुत आएंगे बनाने वाले बहुत कम मिलेंगे और मैं देखता हूँ टाटा समूह तो अपने पूरे कार्मिकों के साथ एक परिवार जैसा संबंध रखता है, परिवार का भाव रखता है, उस परिवार भाव को हमें एक साथ बढ़ा करके चलना है, मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static