संभल हिंसा मामला: कोर्ट में पूर्व CO अनुज चौधरी की गवाही- ''24 नवंबर के हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने नहीं चलाई थी गोली''

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 09:22 AM (IST)

Sambhal News: संभल सर्कल के पूर्व अधिकारी अनुज चौधरी ने शनिवार को यहां एक अदालत को बताया कि नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने गोली नहीं चलाई थी। एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी। चौधरी अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनसे चंदौसी की जिला न्यायाधीश विदुषी सिंह के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 24 नवंबर, 2024 की हिंसा के दौरान बिलाल नामक व्यक्ति की हत्या के संबंध में जिरह की गई।

ये भी पढ़ें:- स्कूल की शर्मनाक करतूत: 3 साल की मासूम ने की उल्टी, तो मां से साफ करवाया फर्श... ABVP के हंगामे के बाद मांगी माफी

एक स्थानीय अदालत ने 2024 में एक हिंदू श्रद्धालु द्वारा दायर एक मुकदमे पर शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यह एक प्राचीन हरिहर मंदिर के स्थल पर बनाया गया था। सर्वेक्षण के दूसरे चरण के दौरान, सर्वेक्षण का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह ने हिंसक रूप धारण कर लिया और सुरक्षाकर्मियों से झड़प की, जिसके परिणामस्वरूप 4 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। हिंसा के संबंध में 12 प्राथमिकी दर्ज की गईं।

ये भी पढ़ें:- सिरफिरे की हैवानियत: शादी से इनकार करने पर सोते हुए परिवार पर फेंका तेजाब, पति-पत्नी और 2 बच्चे झुलसे

बताया जा रहा है कि यह जिरह संभल कोतवाली के उस मुकदमे के सिलसिले में हुई, जो सलमान द्वारा अपने भाई बिलाल की हत्या के मामले में दर्ज कराई गई है। 24 नवंबर की हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी और 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) राहुल दीक्षित ने बताया कि गवाही सुचारू रूप से हुई। अनुज चौधरी ने जिरह में देखी गई वास्तविक घटनाओं के आधार पर तथ्यवार जवाब दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static