सिपाही की शर्मनाक करतूत: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, मुकरने पर SP का बड़ा एक्शन

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 08:32 AM (IST)

Deoria News: देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यूपी-112 में तैनात सिपाही शैलेंद्र यादव पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सिपाही ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। बरियारपुर थाने में शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:- UP STF का बड़ा एक्शन: सुशील मूंछ गैंग का खूंखार शार्प शूटर खूनी एनकाउंटर में ढेर, 3 दर्जन मुकदमों का था आरोपी

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सिपाही को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static