कोरोना महामारी: नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पूर्णता बंद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 09:22 AM (IST)

नोएडा: कोरोना महामारी के चलते यूपी के 17 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच सरकार ने एक और सख्त कदम उठाया है। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए लिया है। दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे मुख्य रूप से तीन जिलों से होकर गुजरता है जिनमें गौतम बुधनगर (नोएडा),  अलीगढ़, आगरा शामिल है। इन तीनों ही जिलों में रविवार को लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई थी जिसके बाद आज यमुना एक्सप्रेसवे को पूर्णता बंद कर दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static