UP में दर्दनाक हादसा: यमुना में स्नान करते समय सिपाही की डूब'कर मौ'त, 5 घंटे बाद मिला श'व, इकलौते बेटे के जाने से टूट गया परिवार
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 01:16 PM (IST)
Banda News : बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में रविवार को एक सिपाही की केन और यमुना नदी के संगम में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बांदा सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि चिल्ला थाने के सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया (27) रविवार सुबह बिना किसी को सूचना दिए केन और यमुना नदी के संगम में नहाने गये थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर बाद नदी से उनका शव निकाला एवं पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। सीओ ने बताया कि कानपुर नगर जिले के अनुराग की 2019 में सिपाही पद पर भर्ती हुई थी और 26 मई 2026 को कमासिन थाने से चिल्ला थाने में उनका स्थानांतरण हुआ था।
यह भी पढ़ें : शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, 10 साल की बच्ची समेत 3 श्रद्धालुओं की डूबने से मौ'त, परिजनों की चीत्कार से आंखें हुईं नम
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान हुए तीन अलग-अलग हादसों ने श्रद्धालुओं के बीच मातम फैला दिया। गहरे पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के फतेहपुर कला गांव से आए श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मनीष नामक युवक नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके साथी राजन (18) ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों तेज बहाव और गहरे पानी में फंस गए.... पढ़ें पूरी खबर ...

