मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर, CM योगी के जताया गहरा दुख

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 10:19 AM (IST)

लखनऊः दुनिया भर में अपने प्रदर्शन के जरिये देश को कई बार गौरवान्वित करने वाले मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने फ्लाइंग सिख के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कोरोना संक्रमित मिल्खा सिंह का शुक्रवार को चंडीगढ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह करीब 91 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया ‘फ्लाइंग सिख' के नाम से लोकप्रिय श्री मिल्खा सिंह की उपलब्धियां देशवासियों को हमेशा गौरवांवित करती रहेंगी। उनके निधन से खेल जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।'' उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।       


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static