मौत का सौदागर पिता: जायदाद के झगड़े में बेटे-बहू को मारी गोली, दहलीज पर तड़पते रहे दोनों, अवनीश की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 09:14 AM (IST)

Fatehpur News : फतेहपुर जिले में बुधवार को संपत्ति के झगड़े और पारिवारिक मसलों को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यहां बताया कि फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में स्थित सीतापुर गांव में राम खेलावन (70) नामक व्यक्ति ने बुधवार सुबह अपने बेटे अवनीश वर्मा (36) को लाइसेंसशुदा हथियार से गोली मार दी। 

पुलिस ने बताया कि अवनीश को कानपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अवनीश को बचाने की कोशिश करने पर राम खेलावन ने उसकी पत्नी मनीषा (26) को भी गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खेती तथा कुछ अन्य मामलों को लेकर परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव था और मंगलवार सुबह मनीषा की अपनी सास से इसी बात को लेकर बहस हुई थी। 

पुलिस ने कहा कि विवाद बढ़ने पर अवनीश ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया तो उसका अपने पिता से झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि तैश में आये पिता ने लाइसेंसी हथियार से वारदात को अंजाम दे दिया। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static