बांदा में भयावह हादसा: 3 श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार जीप ने रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत, चित्रकूट धाम कामदनाथ दर्शन से पहले मातम
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 12:44 PM (IST)
Banda News : बांदा जिले की नरैनी क्षेत्र में एक जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अतर्रा क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के नजदीक सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार जीप ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छठी बम्होरी गांव निवासी शत्रुघ्न गुप्ता (45) और हल्कू त्रिवेदी (62) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामनारायण गुप्ता (65) का इलाज किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल से चित्रकूट में कामदनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। सिंह ने बताया कि जीप चालक राज शेखर द्विवेदी को पकड़कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : UP के इस जिले में हिंदू युवती संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, मार्केट में भीड़ ने जमकर पीटा, हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिला परिषद बाजार के पास रविवार शाम एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू महिला के साथ पाए जाने पर कथित तौर पर कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मामले में पांच नामजद आरोपियों गौरव शर्मा, कुशलवीर, शुभम, प्रशांत शर्मा और लोकेश सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है... पढ़ें पूरी खबर...

