पल्लवी पटेल की बढ़ीं मुश्किलें: बिना अनुमति प्रदर्शन पर एक्शन, वाराणसी के लंका थाने में FIR दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:37 PM (IST)

Varanasi News: वाराणसी में नीट पेपर लीक मामले को लेकर अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल द्वारा बिना अनुमति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने के मामले में लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(3), 190, 285, 223(बी) और 125 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- प्रेम प्रसंग के विरोध में 3 बुजुर्गों को उतारा था मौत के घाट, एनकाउंटर में ढेर होने से बचा ट्रिपल मर्डर का आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप लगाया गया है कि शहर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ विधायक डॉ पल्लवी पटेल बीएचयू के सिंहद्वार पहुंचीं। मना करने पर भी जबरदस्ती नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें:- 'इंसाफ नहीं मिला तो दे दूंगी जान'... गैंगरे/प पीड़िता 3 घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस के फूले हाथ-पांव

बताया जा रहा है कि बीएचयू अस्पताल सहित आस-पास मौजूद अन्य चिकित्सालयों में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बिना प्रशासनिक अनुमति के मार्च निकालने की कोशिश भी की गई। बुधवार को लंका थाना प्रभारी ने बताया कि उसी रात्रि में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। वीडियो फुटेज के आधार पर बाकी अज्ञातों को चिन्हित किया जा रहा है। जांच के बाद आगे कारर्वाई होगी। मामला आज सुर्खियों में आते चर्चाएं तेज हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static