सुकून से बैठे थे यात्री, तभी बस में भरने लगा धुआं, कुछ ही मिनट में जलकर हो गई खाक; देखते ही देखते 20 लोग...

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 02:18 PM (IST)

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छोटी रुधौली गांव के समीप मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी करीब 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

यह भी पढ़ें : BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, UP के सियासी गलियारे में शोक की लहर

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिवहन निगम की बस चारबाग (लखनऊ) से गोरखपुर के लिए जा रही थी। बस मंगलवार सुबह गोरखपुर से आगे बढ़ी थी और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छोटी रुधौली गांव के समीप पहुंचते ही उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें : UP Heavy Rain Alert : अगले 5 दिन आफत के... 28-29 जुलाई को इन जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

बस के परिचालक विनय त्रिवेदी ने बताया कि बस में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगी। उन्होंने कहा कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : घूमने निकले परिवार पर टूटा कहर, बच्चे के लिए चॉकलेट ले रहा था पिता... तभी मासूम बेटे और पत्नी के सामने गोलियों से भूनकर की ह/त्या 

उत्तर प्रदेश में फरुर्खाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में अज्ञात असलाहधारियों ने हरियाणा के एक युवक की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के चांदावली थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी अरुण सिंह (30) अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय पुत्र जयंत के साथ कार से 24 जुलाई को घूमने निकले थे... पढ़ें पूरी खबर 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static