UP में 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर, लखनऊ-रामपुर समेत इन जिलों में पुलिस कप्तान बदले, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 11:46 AM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार अनिल कुमार सिंह (आईपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, रामपुर बनाया गया है। गोपाल कृष्ण चौधरी (आईपीएस-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से हटाकर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ नियुक्त किया गया है। मोहम्मद मुस्ताक (आईपीएस-2016) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में सोमेंद्र मीना (आईपीएस-2017) को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार बाजपेई (आईपीएस-2018) को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर बनाया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static