Prayagraj में ट्रैक पार करते वक्त काल बनी ट्रेन: पचदेवरा हाल्ट पर मची चीख-पुकार, 5 लोगों की कटकर दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 07:48 AM (IST)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर बीते बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें:- 'गजनी-तैमूर से भी ज्यादा लूट रहे बिजली विभाग के मंत्री और अफसर': सपा विधायक OP सिंह का BJP सरकार पर तीखा प्रहार

बताया जा रहा है कि पचदेवरा हाल्ट पर कभी-कभी ट्रेन रुकती है। जब एक ट्रेन रुकी तो कुछ यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:- Noida हिंसा में UP सरकार का बड़ा खुलासा: मजदूरों की भीड़ में घुसे थे दंगाई, गिरफ्तार 66 आरोपियों में से 45 मजदूर नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static