चीख-पुकार और तबाही! खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार कार, 4 की मौत... हालत देख कांप जाएगी रूह

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 01:32 PM (IST)

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराने से उस पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई तथा 3 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर में जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे 7 लोगों से भरी एक कार रास्ते में रामपुर जिले के टांडा इलाके में एक खड़े ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में अभिषेक अग्निहोत्री (30), कार्तिक (24) नीरज (24) और गुलबुद्दीन (35) नामक व्यक्तियों की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:- सड़क से जंगल तक पीछा और फिर... चारों तरफ से गूंजी गोलियों की आवाज, दबोचे गए 4 शातिर बदमाश

सूत्रों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कतर से कार को काटकर मृतकों और घायलों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पहले रामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि कि चालक को नींद आ जाने से कार खड़े ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static