Kannauj News: शादी में वीडियोग्राफी करने जा रहे थे 2 भाई, रास्ते में आ गया काल... खड़े ट्रक से टकराकर तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 12:57 PM (IST)

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। तालग्राम पुलिस स्टेशन की थाना प्रभारी रंजना पांडे ने कहा कि सौरभ शाक्य (25) और उनके चचेरे भाई अवनीश शाक्य (23) - दोनों तालग्राम के गांधी नगर इलाके के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें:- पंखा लगाते समय पत्नी को लगा करंट, बचाने दौड़े पति की भी मौत... मां-बाप को तड़पता देख बेटी ने जो किया वो सुन कांप उठेगी रूह

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात (लगभग 11.30 बजे) तेराजाकेट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सेवाएं प्रदान करने के लिए जा रहे थे। निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static