रामनगरी में गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, भगवान राम के दरबार में मत्था टेक लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 06:36 PM (IST)

अयोध्या: गुयाना गणराज्य के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किये, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एक बयान के अनुसार, जगदेव सुबह करीब 11 बजे एक निजी विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे।

पारंपरिक शंखनाद और अन्य अवधी रीति-रिवाजों के बीच, राज्य सरकार की ओर से अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बाद में जगदेव सड़क मार्ग से मंदिर परिसर की ओर बढ़े और भगवान राम के दर्शन किए। बयान के मुताबिक, अपनी लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली यात्रा के दौरान गुयाना के उपराष्ट्रपति ने कुबेर टीला और सप्त ऋषि मंदिर सहित परिसर के भीतर अन्य मंदिरों का भी दौरा किया। 

राम मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने उपराष्ट्रपति जगदेव का स्वागत किया। मिश्रा के अनुसार, जगदेव ने जारी निर्माण कार्य की भव्यता की प्रशंसा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static