73 हजार की लूट और 1 लाख का इनाम: STF ने सिखाया सबक, 5 जिलों का मोस्ट वांटेड रोहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 06:28 AM (IST)

Hapur News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने रविवार सुबह हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र से 1 लाख रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले साल 9 जून को कर्मचारियों का वेतन लेकर जा रहे एक कम्पनी के कर्मी से 73 हजार रुपए की लूट के मामले में वांछित रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- UP STF का बड़ा एक्शन: सुशील मूंछ गैंग का खूंखार शार्प शूटर खूनी एनकाउंटर में ढेर, 3 दर्जन मुकदमों का था आरोपी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि वह लूट के मामले में काफी समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। भटनागर ने बताया कि रोहित शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और हापुड़ में हत्या, चोरी, लूट और डकैती सहित ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static