UP STF का बड़ा एक्शन: कस्टडी से फरार 1 लाख का मोस्ट वांटेड मुठभेड़ में ढेर, 19 साल के खूनी साम्राज्य का ऐसे हुआ अंत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 11:05 AM (IST)

Gorakpur News: गोरखपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी के एक नेता की हत्या का आरोपी और एक लाख रुपए का इनामी बदमाश उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। गीडा क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी कीर्ति निधि आनंद ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात गोरखपुर-कुशीनगर रूट पर रामनगर-करजहा के पास एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से मुस्तफिजुल नामक कुख्यात बदमाश मारा गया। उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुल पर 4 साल पहले बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या का आरोप था और उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, शक होने पर डॉक्टर के पास ले गई पत्नी, स्पर्म सैंपल की बात सुन जो किया... उड़ जाएंगे होश

आनंद ने बताया कि मुठभेड़ में एसटीएफ का प्रधान आरक्षी महेंद्र सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को मुस्तफिजुल के कुशीनगर की ओर जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सोमवार रात करीब 11 बजे निरीक्षण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो मुस्तफिजुल ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की और पीछा किये जाने पर पुलिस दल पर गोलियां चलाई।

ये भी पढ़ें:- आशिकी के चक्कर में पत्नी को बेरहमी से उतारा मौ/त के घाट, पानी की टंकी में शव छिपाकर जो किया, सुन दहल जाएगा दिल

आनंद ने बताया कि मुस्तफिजुल द्वारा चलाई गई गोली लगने से एसटीएफ का प्रधान आरक्षी महेंद्र सिंह घायल हो गया जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में मुस्तफिजुल आंख और पैर में गोली लगने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुल को खोराबार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 13 और 14 जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गयी। आनंद ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

ये भी पढ़ें:- डिजिटल अरेस्ट और नौकरी के नाम पर करोड़ों की महाठगी! यूपी पुलिस ने दबोचे 17 मास्टरमाइंड, खुला चौंकाने वाला राज

उन्होंने बताया कि आजमगढ़ के मेहनगर इलाके के खुंदनपुर गांव का रहने वाला मुस्तफिजुल उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दर्ज हत्या और डकैती समेत 10 आपराधिक मामलों में वांछित था और उसे दिसंबर 2024 में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आजमगढ़ ले जाते समय महाराष्ट्र के अमरावती रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर वह फरार हो गया था। आनंद ने बताया कि मुस्तफिजुल पर आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से चुनाव लड़ चुके बसपा नेता कलामुद्दीन की फरवरी 2021 में गोली मारकर हत्या करने का आरोप था और उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static