बेटे ने घर में लगाई फांसी, गम में मां ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, हरदोई में पसरा मातम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 09:10 AM (IST)

Hardoi Family Tragedy : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देहात कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के तुरंत बाद उसकी मां ने भी मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मां और बेटे की एक साथ हुई इस दुखद मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पिहानी चुंगी के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश गुप्ता के 16 वर्षीय बेटे हिमांशु ने मंगलवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

उन्होंने बताया कि हिमांशु को फांसी के फंदे पर लटकता देख उसकी मां गीता (46) मकान की तीसरी मंजिल से कूद गयी। चौहान ने बताया कि हिमांशु और गीता को हरदोई मेडिकल कॉलेज में जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चौहान ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि हिमांशु ने फांसी क्यों लगाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News

static