भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो डंपर से भिड़ी, एक ही पल में बुझीं 6 जिंदगियां
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 03:16 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो भीषण हादसे का शिकार हो गई, हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल पहुंचाया जहां पर 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले में पांच महिलाएं शामिल हैं।
6 की मौत, मृतकों में 5 महिलाएं शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर-सुमेरपुर गांव के पास हुई, जहां बोलेरो और एक डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गढ्डे में पलट गया। इस हादसे में 5 महिलाओं समेत छह लोगों की जान गई है। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य ने अस्पताल ले जाते समय और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। डंपर चालक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

