खौफनाक इंतकाम: शादी से बौखलाई प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा, लहूलुहान हालत में चिल्लाता रहा आशिक

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 03:20 PM (IST)

हरदोई: इश्क, धोखा और खौफनाक बदला… चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी की शादी की खबर सुनते ही ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोप है कि गुस्से में महिला ने प्रेमी पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानिए पूरा मामला 
आप को बात दें कि ये मामला जिले के गुजदेई गांव का है यहां के रहने वाले सुधीर (20) पुत्र अनिल कुमार की शादी 6 मई को हुई थी। इस बात की जानकरी उसके प्रेमिका को हो गई। शादी से नाराज प्रेमिका ने बदला लेने का प्लान बनाया। उसके प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया उसके बाद पहले से तैयार प्रेमिका प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। जिसके बाद प्रेमी लहुलुहान होकर घटना स्थल पर गिर गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई लोगों ने पीड़ित युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बुआ की बहू से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
बताया जा रहा है कि घायल युवक का उसकी ही बुआ की बहू यानी भाभी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। जिसके चार बच्चे हैं। हालांकि महिला ने प्रेम संबंध की बता को स्वीकार नहीं किया है। महिला बताया कि बैंक जाते समय रोका बीच रास्ते में सुधीर ने मेर संग जबरदस्ती करने लगा। मैं भागने की कोशिश कर रही थी। बचाव में उसपर हमला किया। इसी बीच घायल युवक के कुछ दोस्त मौके पर पहुंचे और बाइक से उसे सीएचसी लेकर गए। शाहाबाद सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया है कि आरोपी महिला बालामऊ क्षेत्र से आई थी और उसकी सवायजपुर क्षेत्र में ससुराल है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस 
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि मामले की जांच के लिए उपनिरीक्षक जयनारायण मिश्रा को मौके पर भेजा गया था। पुलिस पीड़ित युवक और उसके परिजनों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। सुधीर के पिता अनिल पूर्व प्रधान हैं, जो वर्ष 2015 से 2020 तक ग्राम पंचायत गुजीदेई के प्रधान रहे। महिला रिश्ते में युवक की भाभी लगती है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। महिला के चार बच्चे भी हैं। मामले की अन्य पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static