गुमशुदगी के 3 महीने बाद खुला शाहजहांपुर मर्डर केस: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी खूनी साजिश, केले के बाग से निकाला शव

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 10:55 AM (IST)

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में एक विवाहिता ने प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव बाग में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बाग में खुदाई कराकर शव बरामद कर लिया है। 

ये भी पढ़ें:- कानपुर का ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा: 500 CCTV कैमरों की फुटेज ने खोला राज, बुर्के वाली कातिल हसीना निकला जिगरी यार

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने  बताया कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के मानपुर मलिकापुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने अपने भाई ओमकार के लापता होने पर 6 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ओमकार 23 फरवरी को तिलहर न्यायालय में तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि उसके बाद लापता ओमकार के भाई सत्यवीर सिंह ने 4 जून को अपहरण की आशंका जताते हुए ओमकार की पत्नी ओमा भारती और उसके कथित प्रेमी नन्हे निवासी ग्राम लिनथरा के विरुद्ध धारा 140 (1) अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया उनके बीच प्रेम संबंध थे और ओमकार उनके संबंधों में बाधा बन रहा था।

ये भी पढ़ें:- बदायूं में बड़ा हादसा: मेंथा टैंक में एक-दूसरे को बचाने उतरे 3 भाई, जहरीली गैस ने 2 की ली जान... तीसरा गंभीर

दीक्षित ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत ओमकार को ग्राम लिनथरा स्थित बगीचे में बुलाकर शराब पिलाई और नशे की हालत में उसकी हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बाग में केले के पेड़ के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बगीचे से ओमकार का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमें में बीएनएस धारा 103(1) /238 / 3(5)/61 (2) बढ़ाकर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है तथा पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static