कोर्ट में थी तारीख, लेकिन फ्लैट में दूसरी युवती संग मिला पति, फिर पत्नी ने जो किया... Video Viral
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:48 AM (IST)
Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला सीधे अपने पति के फ्लैट पर पहुंच गई और वहां उसे दूसरी युवती के साथ देख लिया। देखते ही देखते 2 महिलाओं के बीच बहसबाजी और हाथापाई शुरू हो गई। सोसाइटी के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और किसी ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौर सिटी-2 पुलिस चौकी का है। जहां के सेक्टर-168 में रहने वाली एक महिला का अपने पति से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को कोर्ट में दोनों के मामले की तारीख थी, लेकिन पति सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा।
नोएडा के गौर सिटी में हाईवोल्टेज ड्रामा..
— NAVEEN CHAUHAN (@RoyalRajputUp16) August 9, 2026
पति की गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। pic.twitter.com/oPcr1m1n37
पति के न पहुंचने पर महिला को शक हुआ और वह जानकारी जुटाते हुए सीधे 14वें एवेन्यू स्थित उसके फ्लैट पर आ धमकी। दरवाजा खोलते ही जब उसने पति के साथ एक अन्य युवती को देखा, तो उसका पारा चढ़ गया। इसके बाद फ्लैट में ही दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस और मारपीट होने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी बाहर आ गए। बाद में दोनों पक्ष बिसरख पुलिस चौकी पहुंचे।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि फ्लैट में मौजूद युवती उसकी सिर्फ एक दोस्त है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी और सामान शिफ्ट करवाने में मदद के लिए उसने युवक को बुलाया था। इसी बीच उसकी पत्नी वहां आ गई और गलतफहमी की वजह से दोनों में विवाद हो गया। वहीं इस मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि हंगामे के बाद दोनों पक्ष चौकी पर आए थे। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली, लेकिन किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

