पति की हैवानियत: पत्नी को दिखाता था गर्लफ्रेंड के अश्लील वीडियो, फिर वैसे ही संबंध बनाने का बनाता था दबाव... FIR दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 07:05 AM (IST)

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है और डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

शादी के बाद शुरू हुआ अत्याचार
पीड़ित महिला की शादी साल 2022 में महोबा जिले के एक युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि उसका पति उसे अपनी गर्लफ्रेंड के अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा ही व्यवहार करने के लिए मजबूर करता था। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
महिला ने बताया कि पति ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। जब उसने यह बात अपनी सास को बताई, तो सास ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। उल्टा सास, देवर और अन्य ससुराल वाले उस पर गुस्सा करने लगे और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने महिला को धमकी दी कि अगर उसने ये बातें किसी को बताईं, तो वे उसे जान से मार देंगे।

डीआईजी से की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया केस
इस सब से परेशान होकर महिला ने डीआईजी से मुलाकात की और पूरा मामला बताया। डीआईजी के निर्देश पर बांदा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत 4 ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static