Kerala Train Fire:ATS ने रत्नागिरी से शाहरुख सैफी को पकड़ा, 3 लोगों को जिंदा जलाने का है आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 01:49 PM (IST)

बुलंदशहर: ट्रेन में आग लगाने के संदेह में एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से एटीएस ने हिरासत में लिया है। उसे जल्द ही केरल लाया जाएगा। केरल के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांत ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों को बताया कि केरल में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी), केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शाहरुख सैफी को पकड़ा गया। कांत ने कहा, ‘‘संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। अभी वह रत्नागिरी में हैं। उसे यहां लाने की प्रक्रिया चल रही है। उसे जल्द से जल्द यहां लाया जाएगा।'' उन्होंने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ के बाद ही हमले के मकसद का पता चल पाएगा। केरल से पुलिस अधिकारियों का एक दल रत्नागिरी पहुंच गया है और घटना की जांच के लिए संदिग्ध उन्हें सौंप दिया जाएगा।

ATS सूत्रों की मानें तो केरल में अलप्पुझा से कन्नूर जा रही ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान शाहरुख, सैफी नाम के दो युवकों  से विवाद हो गया था। गुस्साए आरोपियों ने ट्रेन में प्लास्टिक की बोतल में लाए गए कैमिकल (Chemical) को छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें 3 लोगों की जलकर मौत (Death) हो गई थी और 8 बुरी तरह से झुलस (Injured) गए थे। पुलिस ने इसे घटना को बड़ी वारदात मान रही। केरल पुलिस ने इस वारदात के पीछे आतंकी साजिश होने की आशंका व्यक्त की है। माना जा रहा है कि शाहरुख का हमला गोधरा ट्रेन नरसंहार दोहराने जैसा था।

केरल पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी करके उसके नोएडा कनेक्शन के बारे में जानकारी दी थी। हरकत में आई यूपी ATS ने  शाहरुख,सैफी नाम के दो युवकों को हिरासत में ले लिया।  शाहरुख के परिजनों को इस बात का बिल्कुल भी नहीं पता कि वह केरल कैसे पहुंचा। फिर जब परिजनों घटना के समय घर पर ही रहने की बात बताई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो बात सही निकली इस दो दोनो घटना न शामिल होने की बात को स्वीकारते हुए छोड़ दिया। हालांकि अब मुख्य आरोपी को पुलिस ने रत्नागिरी से शाहरुख सैफी को  गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जिन दो शाहरुख और सैफी को पुलिस ने उठाया था। उसे छोड़ दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static