कुशीनगर: मदरसे में पाकिस्तानी पंखा देख पहुंची पुलिस, हिरासत में लिए गए प्रबंधक, जांच में निकला सऊदी अरब का कनेक्शन
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 07:52 AM (IST)
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले स्थित एक मदरसे में मेड इन पाकिस्तान लिखा पंखा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया और इस संबंध में मदरसा प्रबंधक समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पंखे का फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संवेदनशील लगा लेकिन सभी पहलुओं की पड़ताल में पंखा सऊदी अरब से खरीदा पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि पंखा वास्तव में सऊदी अरब से मंगाया गया था।

