होटल के नाम पर गंदा धंधा... संदिग्ध हाल में मिले 8 युवक-युवतियां हिरासत में, जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 08:30 AM (IST)

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में इलाहाबाद रोड स्थित खजुरहट गांव में बीते रविवार को पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे कथित अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान होटल से 8 युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। 

ये भी पढ़ें:- बीमार पत्नी, हाथ में ठेला और आंखों में आंसू... बरेली की इस तस्वीर ने सिस्टम को झकझोर दिया, DM ने बिठाई जांच

पुलिस के अनुसार खजुरहट स्थित एक होटल को लेकर काफी समय से स्थानीय लोगों द्वारा अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई, जिसके बाद नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस टीम ने होटल पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर मछलीशहर कोतवाली लाया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है तथा उनके दस्तावेजों एवं होटल के रजिस्टर की भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 

ये भी पढ़ें:- कुशीनगर: मदरसे में पाकिस्तानी पंखा देख पहुंची पुलिस, हिरासत में लिए गए प्रबंधक, जांच में निकला सऊदी अरब का कनेक्शन

स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इस छापेमारी के बाद लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना की।  पुलिस होटल संचालक की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। यदि जांच में होटल प्रबंधन की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static