दुल्हन निकली धोखेबाज! ससुराल में 50 दिन की मोहब्बत... फिर एक रात बहू ने किया ऐसा कांड कि सुबह सब परिवार वाले रह गए दंग
punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 09:43 AM (IST)

Hapur News: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के सरावा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जहां निकाह के सिर्फ 50 दिन बाद ही एक नवविवाहिता बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई — वो भी ससुराल वालों को नशा देकर और घर का कीमती सामान लेकर।
लस्सी में मिलाया नशा, आधी रात को भागी बहू
घटना के मुताबिक, नवविवाहिता सना ने 50 दिन पहले ही निकाह किया था और ससुराल में सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वो एक बड़ी साजिश रच रही है। एक रात सना ने घरवालों को लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर रात करीब 1:30 बजे वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली।
घर की जमा-पूंजी भी ले गई साथ
भागते वक्त सना सिर्फ प्रेमी के साथ नहीं गई, बल्कि घर का कीमती सामान भी ले उड़ी। जिसमें ₹44,000 नकद, 2 तोले सोना, 50 तोले चांदी। यह सब ससुराल वालों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।
CCTV में कैद हुई पूरी करतूत
इस पूरी घटना का सबसे अहम पहलू ये रहा कि बहू की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह कैसे घर से चोरी-छिपे निकल रही है। इस सबूत के बाद पुलिस को भी सच्चाई समझने में ज्यादा समय नहीं लगा।
पुलिस को दी गई सूचना, तलाश जारी
ससुराल वालों को जब सुबह होश आया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस सना और उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है
गांव में फैली सनसनी
इस घटना के बाद गांव के लोग हैरान हैं। कोई यकीन नहीं कर पा रहा कि एक नई दुल्हन इतनी बड़ी साजिश रच सकती है। इसने एक बार फिर ये दिखा दिया है कि प्रेम, लालच और धोखे का मेल कितना खतरनाक हो सकता है।