दूल्हा खुशी-खुशी घर ले जा रहा था दुल्हनिया, तभी अचानक मंडप में हुआ बेहोश, दूल्हे का खुला ऐसा राज कि दूल्हन का बदल गया मूड; फूट-फूटकर रोया दूल्हा ....

punjabkesari.in Saturday, Jun 07, 2025 - 01:45 PM (IST)

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा हजारों सपनों और गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचा। घरातियों ने बारात का स्वागत-सत्कार किया। खुशी-खुशी द्वारचार और जयमाल की रस्म हुई, लेकिन फेरों के दौरान दूल्हा मंडप के नीचे अजीब हरकतें करने लगा। दुल्हन को मिर्गी के दौरे का शक हुआ। फिर क्या था, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 

तफ्सील से जानें पूरा घटनाक्रम 
पूरा मामला मैकी मजरे जगदीशपुर गांव का है। यहां के निवासी माता प्रसाद ने अपनी बेटी कंचन की शादी तीन महीने पहले दिलावरपुर के रहने वाले राम लखन के बेटे आशीष कुमार के साथ तय की थी। 4 जून को माता प्रसाद के घर शाम को 7:00 बजे लड़का और लड़के के पिता 40 बारातियों के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे थे।  लड़की पक्ष की तरफ से बारात का भव्य स्वागत किया गया। देर रात तक द्वार चार से लेकर जयमाल और फेरों की रसमें सकुशल संपन्न हो गईं। 

दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन को लेकर जमीन पर गिरा
अगले दिन पांच जून को सारा मामला तब बिगड़ा जब लड़के को मंडप के नीचे दो-तीन बार झटके आ गए। तभी दूल्हा मंडप छोड़कर बाहर निकल गया। किसी तरह दूल्हे को दोबारा मंडप के नीचे बुलाया गया और आगे की रस्में पूरी की जाने लगीं, लेकिन थोड़ी देर बाद ही जब दूल्हा-दुल्हन को दोबारा गांठ जोड़कर मंडप के नीचे बैठाया गया तो दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। वह दुल्हन को लेकर जमीन पर गिर पड़ा।

दूल्हा पक्ष ने गर्मी से बेहोश होना बताया  
इस घटना के बाद दुल्हन ने आगे की रस्मों से इनकार कर दिया। साथ ही साफ कह दिया कि वह इस लड़के से विवाह नहीं करेगी। दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दुल्हन का कहना है कि लड़के को मिर्गी की बीमारी है। जबकि दूल्हा पक्ष गर्मी के चलते बेहोश होने की बात कह रहा है। दोनों पक्ष सुलह समझौता कर अपने खर्च की भरपाई के लिए गुहार लगा रहे हैं। थाना इंचार्ज जीतेन्द्र मोहन सरोज ने कहा कि दोनों पक्ष अपने अपने खर्च की भरपाई पर समझौते को तैयार हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static