इंडिगो फ्लाइट में  Bomb की अफवाह से अफरा-तफरी, शौचालय में नोट मिलने के बाद रोकी गई उड़ान... जांच में कुछ नहीं मिला

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 02:17 PM (IST)

Lucknow News: लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में शुक्रवार को विलंब हो गया क्योंकि विमान में बम होने की झूठी धमकी की सूचना मिली। सूत्रों के अनुसार, लगभग 180 यात्रियों को लेकर यह उड़ान सुबह 10.45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन प्रस्थान से कुछ समय पहले ही चालक दल को संभावित बम धमकी की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद विमान को एप्रन पर रोक दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन तलाशी अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें:- क्रूरता की सारी हदें पार: 4 वर्षीय भांजे की हत्या मामले में गाजीपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मामा को फांसी की सजा

एक अन्य सूत्र ने बताया कि विमान के शौचालय से एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था, जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि जांच में यह धमकी झूठी निकली। अधिकारियों ने बताया कि विमान की पूरी जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, आगे की कानूनी और सुरक्षा प्रक्रियाएं जारी हैं। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक उड़ान रवाना नहीं हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static