UP IAS Transfer: अयोध्या समेत 10 जिलों के बदले DM, गाजीपुर-बाराबंकी में भी नए चेहरे... देखें 24 अफसरों की पूरी तबादला लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 07:18 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को बदला गया है, वहीं शासन स्तर पर भी अहम जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है। इसे प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अविनाश कुमार को अलीगढ़, अरविंद सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा और डॉ. अंकुर लाठर को फरुर्खाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर, चंचल गौड़ को सोनभद्र, अनुपम शुक्ला को गाजीपुर, शाश्वत त्रिपाठी को अयोध्या तथा ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने शासन स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण विभागों में फेरबदल किया है। निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव बनाया गया है। प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान में अपर राज्य परियोजना निदेशक और मध्यान्ह भोजन अधिकरण का निदेशक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:- 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात! Modi सरकार का पहला बिल जो संसद में फेल हुआ, रवि किशन बोले— 'विपक्ष का यह सबसे बड़ा पाप'

इसके अलावा अभिषेक पाण्डेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव तथा जे. रीभा को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग और बद्री नाथ सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अरुण कुमार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया फेरबदल के तहत विकास प्राधिकरणों और मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के पदों पर भी नए चेहरे तैनात किए गए है। दीक्षा जैन को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। डॉ. अपरांजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण और प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:- CM योगी ने 'जनता दर्शन' में एक-एक फरियादियों की सुनीं समस्याएं, कहा- हर जरूरतमंद को लाभ दिला रही सरकार

वहीं उत्कर्ष त्रिवेदी को शाहजहांपुर, अभिनव जेठ जैन को कानपुर नगर और दीक्षा जोशी को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। सरकार का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है। नए अधिकारियों से अपने-अपने जिलों और विभागों में तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाने और जनहित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपेक्षा की गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था जिसमे कई जिलों के डीएम बदले गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static