शराब का नशा और पत्नी की पिटाई... बेटा-बहू में बीचबचाव करने पहुंचे पिता के सीने में बेटे ने घोंपा चाकू, ताबड़तोड़ वार कर ह/त्या की
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 04:19 PM (IST)
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय हत्या कर दी, जब वह पुत्रवधू पर हमले को रोकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैयतपुर गांव निवासी बाबूराम दोपहर करीब दो बजे शराब के नशे में घर पहुंचा और पहले पत्नी के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए अपने पिता पिता रामदीन कोरी (67) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबूराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। घटना की प्रत्यक्षदर्शी आरोपी बाबूराम की बेटी हिमांशी ने बताया कि उसके पिता शराब पीकर आए थे और उसकी मां को पीट रहे थे। हिमांशी ने बताया कि दादा जब उन्हें रोकने पहुंचे तो पिता ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में धर्मांतरण सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार; संतान... इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार लोगों को बीमारी ठीक करने, आर्थिक मदद और लालच या दबाव देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए आरोपी मजबूर कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों में इस गिरोह का कथित मुख्य आरोपी डेनियल (58) भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान सुबाला (51), चंद्रभान (50), आरती (40), सीमा (35), शीला (39) और अजय रावत (46) के तौर पर हुई है। ये सभी लखनऊ जिले के रहने वाले हैं।... पढ़ें पूरी खबर ...
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अमरूद तोड़ने के बहाने खेत ले गया पति, साली से बनी पत्नी की बेरहमी से ह/त्या, फिर खुद थाने पहुंचकर...

