कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत... पत्नी के लिए मां को दिया ज़/हर, सास के कहने पर उठाया खौफनाक कदम, होश उड़ा देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 01:22 PM (IST)

Agra News: आगरा जिले के पिढौरा थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी मां को कथित रूप से जहर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना पिढौरा थाना क्षेत्र के बरपुरा गांव की है। उसने बताया कि पीड़िता राम मूर्ति की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी रविंद्र का अपने भाई मुकेश के साथ जमीन को लेकर विवाद है, इसी विवाद के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पुलिस ने कहा, ''रविंद्र नौ जुलाई को पत्नी को वापस लाने के लिए अपनी ससुराल गया, जहां उसकी सास फूलवती ने कथित तौर पर शर्त रखी कि वह अपनी बेटी को तभी ससुराल भेजेगी, जब वह अपनी मां को रास्ते से हटा दे।'' उसने बताया कि इसके बाद रविंद्र घर लौटा और अपनी मां की सब्जी में जहर मिला दिया। 

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजीव रंजन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ''आरोपी बेटे को अपनी मां को जहर देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी सास फूलवती फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।'' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static