ताज की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए न्यूजीलैंड के मंत्री, पीयूष गोयल संग खिंचवाई तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 02:17 PM (IST)

आगरा: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैक्ले ने रविवार सुबह अपनी पत्नियों के साथ ताजमहल के दीदार किए। दोनों मंत्री करीब दो घंटे ताजमहल में रहे और गाइड नितिन सिंह से इसके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

PunjabKesari

गोयल ने बताया कि मैक्ले और उनकी पत्नी ताजमहल देखने के इच्छुक थे। उन्होंने कहा कि सोमवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता होगा, जो आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। गोयल ने कहा कि समझौते के तहत भारत से बिना टैक्स के सामान न्यूजीलैंड भेजा जा सकेगा और इससे आगरा के चमड़ा कारोबार समेत विभिन्न उद्योगों को फायदा होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static