''योगीराज में कोई चंदा चोर बच नहीं सकता, चाहे कितने ही बड़े पद पर हो...'' राम मंदिर विवाद पर UP के मंत्री का बड़ा बयान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 12:41 PM (IST)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में ऐसी जांच समिति गठित की है कि कोई भी चंदा चोर बच नहीं सकता है, चाहे वह कितने ही बड़े पद पर क्यों ना बैठा हो। गुलाब देवी ने वाराणसी में आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के उद्घाटन के अवसर पर अपने सम्बोधन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राज्य सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) गठित किए जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कितनी बड़ी बाजी मारी है। मैं यह बात जरूर यहां पर कहूंगी कि जो राम मंदिर का मामला चल रहा है, उसमें मुख्यमंत्री जी ने ऐसी समिति गठित की है कि कोई कितना ही बड़ा धुरंधर हो वह बच नहीं सकता। इस बात का श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड 54 लाख छात्र
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस चीज की सराहना हो रही है कि मुख्यमंत्री ने इतना कठोर कदम उठाया है, जिसकी वजह से कोई भी चंदा चोर बच नहीं सकता है चाहे कितना भी बड़ा हो और किसी भी पद पर हो। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि वर्ष 2025 और 2026 में जो बोर्ड परीक्षाएं हुई थीं, उनमें हाई स्कूल और इंटरमीडियट के 54—54 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी लेकिन नकल की कोई बात सामने नहीं आई।

योगी के डंडे से कांपा नकल माफिया
गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री का डंडा इतना जबरदस्त था, कानून व्यवस्था इतनी जबरदस्त थी कि किसी भी नकल माफिया की हिम्मत नहीं पड़ी कि वह कुछ इधर-उधर कर ले और ना ही कोई पेपर लीक हुआ। यह मुख्यमंत्री की निर्भीकता का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करने पर भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static